फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की बारिश से विद्युत उत्पादन में मामूली वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। मानसून की पहली बारिश के चलते विद्युत उत्पादन में भी मामूली इजाफा दर्ज किया गया है। गिरिनगर स्थित पॉवर हाउस में विद्युत उत्पादन 18 मेगावाट से बढ़कर 24 मेगावाट पर पहुंच गया है। जबकि शत प्रतिशत 60 मेगावाट उत्पादन के लिए गिरिनदी में 47 क्यूमेक्स पानी की आवश्यकता है। लेकिन दो दिन की बारिश के चलते जलस्तर में करीब 14 क्यूमेक्स पानी की आपूर्ति दर्ज की गई है जिससे 24 मेगावाट उत्पादन पर दोनों टरबाइन मशीनों से बारी-बारी काम लिया जा रहा है। हालांकि, बरसात के दिनों में भी केवल 40 फीसदी का उत्पादन राज्य बिजली बोर्ड के लिए घाटे का सबब बन रहा है। इसके चलते 60 फीसदी यानी 36 मेगावाट उत्पादन का सीधे तौर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, बोर्ड के अधिकारियों को जुलाई और अगस्त महीने के दौरान उत्पादन क्षमता बढ़ने की पूरी उम्मीद है। उत्पादन शत प्रतिशत 60 मेगावाट पर भी पहुंच सकता है लेकिन दो दिन की बरसात से उत्पादन में 10 फीसदी यानी 6 मेगावाट की ही मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। उधर, जटौन बैराज के सहायक अभियंता कमलजीत ने बताया कि विद्युत उत्पादन वर्षा के पानी पर निर्भर करता है। लंबे समय से विद्युत उत्पादन 18 मेगावाट पर सिमटा हुआ था, जो अब 24 मेगावाट तक पहुंच गया है। यदि वर्षा अच्छी होती है तो उत्पादन बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें