फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कटों ने रोका उद्योगों का उत्पादन

Fri, 13 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मोगीनंद (सिरमौर)।
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोगीनंद (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत पड़ने वाले लघु व मझले उद्योगों में उत्पादन की रफ्तार प्रभावित हो रही है। बिजली के बार-बार लग रहे कटों से उद्योगों में उत्पादन रुक रहा है जिससे उद्योगपति परेशान हो गए हैं। जहां जेनरेटर नहीं है वहां तो हाथ खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अधिकांश लघु व मझले उद्योगों में जेनरेटर की सुविधा नहीं है। जेनरेटर द्वारा उत्पादित विद्युत महंगी पड़ने के कारण लघु उद्योग पूरी तरह से विद्युत बोर्ड की ओर से सप्लाई की जाने वाली विद्युत आपूर्ति पर ही निर्भर हैं।


लघु उद्यमियों में देवेंद्र कुमार, जगबीर सिंह, अशोक कुमार आदि ने बताया कि अचानक पॉवर कट लगने के कारण उत्पादन पर विपरीत असर पड़ रहा है। प्रोसेसिंग में चल रहे कच्चे माल के खराब होने या फिर उत्पादन कम होने का भी खतरा बना हुआ है जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके अनुसार लंबे अरसे से इलाके में बिजली के बार-बार कट लग रहे हैं। कई बार घोषित कट लगते हैं तो कई बार अघोषित। उनके अनुसार औद्योगिक इलाका होने के कारण इस इलाके में बिजली की सप्लाई नियमित रूप से होनी चाहिए ताकि उद्योगों पर इसका असर न पड़े।
विज्ञापन

 उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता वीसी दत्ता ने बताया कि थोड़ी-थोड़ी देर बाद लगने वाले पॉवर कटों की समस्या का निदान कर दिया गया है। शनिवार से उद्योगों को नियमित विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें