फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना लगे रहे अघोषित कटों से सैनधार बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। ददाहू तहसील के तहत आने वाले जिला सिरमौर के सैनधार क्षेत्र के लोगों को इन दिनों बिजली की आंखमिचौनी और अघोषित कटों के चलते भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते ग्रामीणों में विद्युत बोर्ड के प्रति रोष है। विद्युत बोर्ड की इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी अध्ययनरत छात्रों को झेलनी पड़ रही है। महिपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान, पूर्व प्रधान तारा शर्मा, मदन ठाकुर गोपाल शर्मा, विनय कुमार, सुरेंद्र ठाकुर आदि ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिन से विद्युत बोर्ड की लापरवाही के चलते लोगों को चिलचिलाती गर्मी में बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पड़ रहा है। मदन ठाकुर ने बताया कि बीते सोमवार को क्षेत्र में करीब पांच घंटे ब्लैक आउट रहा। इससे पहले भी पूरे दिन बिजली गुल रही। ग्रामीणों ने बताया कि जब बिजली चली जाती है तो घंटों बाद भी बहाल नहीं होती है। सबसे अधिक परेशानी का सामना तो उस समय करना पड़ता है जब लोगों का खाना खाने के समय बिजली गुल हो जाती है। विद्युत कटों के चलते लोगों को अपने विद्युत उपकरण चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में कभी कभार ही विद्युत सप्लाई बाधित होती थी लेकिन, अब तो यह रोजाना की समस्या बन गई है। इस पंचायत के अलावा साथ लगती दूसरी पंचायतों के गांवों में भी बिजली का यही हाल है। इससे महिलाओं को रसोई का कामकाज निपटाने में परेशानी हो रही है। कई बार रातें भी भारी गर्मी के बीच गुजारनी पड़ रही हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली समस्या का निदान नहीं किया गया तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता प्रवीण रमौल ने बताया कि बरसात के मौसम में इस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे अब दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें