वन टीम ने भगानी में अवैध खनन करते ट्रैक्टर पकड़ा
ट्रैक्टर संचालक से 30 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वन विभाग की संयुक्त टीम ने भगानी क्षेत्र में अवैध खनन वाले क्षेत्रों में छापेमारी की। टीम का नेतृत्व डीएफओ प्रोबेशन नवनीत माणे ने किया। टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी भगानी रजनीश सिंघल, बीओ राजपुर विरेंद्र चौहान, वन रक्षक परवीन सिंह, सुशीला, रोहित, कपिल शर्मा, विरेंद्र शर्मा, ज्योति, वन कर्मी सूरत सिंह, मोही राम, ज्ञान, बहादुर सिंह व किशन शामिल रहे।
इस दौरान एक ट्रैक्टर अवैध खनन सामग्री समेत पकड़ा। अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर संचालक को 30 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है।
संवाद