रेडियोलॉजी विभाग में चिकित्सक नहीं
मेडिकल कॉलेज का रेडियोलॉजी विभाग पिछले करीब तीन महीने से चिकित्सक के बिना चल रहा है। इसके चलते सीटी स्कैन सहित विभाग की अन्य जांच सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सिरमौर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी निजी अस्पतालों में जांच करवानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक रेणु चौहान ने यह स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की तैनाती का मामला सरकार के पास लंबित है।
राजनीतिक प्रतिनिधित्व के बावजूद बदहाली
सोहन सिंह ने बताया कि सिरमौर जिले का प्रदेश की राजनीति में खास प्रतिनिधित्व है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रदेशाध्यक्ष सिरमौर से संबंध रखते हैं। जिले से सांसद और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। बावजूद इसके, जिला के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि बड़े पदों पर बैठे नेताओं के होते हुए भी व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो रहा।
सरकार के पास लंबित है चिकित्सक की तैनाती का मामला
उधर, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने स्वीकार किया कि रेडियोलॉजी विभाग में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण सीटी स्कैन सहित विभाग की अन्य जांच सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की तैनाती का मामला सरकार के पास है। चिकित्सक की नियुक्ति होने के बाद ही इस समस्या का समाधान हो सकेगा।