फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में उतरा पेंशन संघ पांवटा

विज्ञापन
पांवटा में आयोजित पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में मौजूद पेंशनर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर कल्याण संघ पांवटा साहिब ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की है। संघ की एक बैठक सुंदर लाल मेहता की अध्यक्षता में पांवटा में आयोजित की गई जिसमें कई विषयों और मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार के पेंशन संशोधन फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छा फैसला है लेकिन फरवरी माह का एरियर अभी तक नहीं दिया गया है, जिसे अप्रैल में जरूर दिया जाए।
वक्ताओं ने सरकार से विशेष आयु पूरी होने पर मिलने वाली 5,10 और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी राशि को पंजाब की तर्ज पर मूल पेंशन के रूप में देने की मांग की। सुंदर लाल ने कहा कि पेंशनरों को स्थायी चिकित्सा भत्ता हजार रुपये किया जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर भी चर्चा की गई। इसके बाद सभी ने इस मांग के समर्थन में सरकार से पुरानी पेंशन योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की।
बैठक में मौजूद सुंदर लाल मेहता, शांति स्वरूप गुप्ता, लखबीर सिंह, इंदरपाल वालिया, जोगिंद्र सिंह, एमआई खान, सुशील कुमार, बीएस बैंस, सतपाल, पीसी शर्मा और एमएल अग्रवाल ने पांवटा अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को उपचार के लिए वरीयता के आधार पर बुलाने, फुटपाथ पर की जा रही पार्किंग पर अंकुश लगाने, वार्ड नंबर 13 में चल रही पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें