फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बरसात में बदहाल हुए एकमात्र खेल मैदान की सुधारी जाए दशा

विज्ञापन
पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान भारीबरसात व वाहन पार्किंग होने से बदहाल हुआ:सं
विज्ञापन
क्रिकेट और फुटबाल खिलाड़ियों ने पांवटा नगर परिषद से किया आग्रह
विज्ञापन

बरसात के मौसम में गेट को खुला छोड़ने से मैदान को हुई काफी क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारी बरसात के चलते पांवटा नगर परिषद खेल मैदान की हालत काफी खराब हो गई है। शहर में खेलकूद का एकमात्र खेल मैदान है। इस मैदान में वर्ष भर क्रिकेट, फुटबाल, एथलेटिक्स समेत अन्य प्रतियोगिताएं संचालित होती रहती हैं।
इसके साथ ही यमुना शरद महोत्सव व होली मेला के दौरान सांस्कृतिक संध्या आयोजन का मुख्य स्थल रहा है। ऐसे में खेल प्रेमी और खिलाड़ियों ने इस खेल मैदान के बिगड़े हालात ठीक करने की मांग रखी है।
विज्ञापन

स्थानीय क्षेत्र के खिलाड़ी और खेल प्रेमी डॉ. अनुज शर्मा, अचल देव, तनवीर, नवदीप सिंह, प्रवेश चौहान, भरत ठाकुर, दिनेश शर्मा, अगमजोत सिंह व अनिल चौहान ने बताया कि एकमात्र खेल मैदान की हालत ठीक नही है। बरसात शुरू होने के दौरान गेट खुले छोड़ दिए जाने से मवेशी व वाहन भारी संख्या में मैदान में पार्किंग करते रहे।
इस बार भारी बरसात के चलते भी मैदान को काफी क्षति पहुंची है। क्रिकेट की पिच के साथ ही जगह-जगह मैदान खराब हुआ है। अब बरसात समाप्त होने पर खेल मैदान की घास कटिंग व समतल करने का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास करने का अवसर मिल सकेगा।
बता दें कि कुछ वर्ष पहले तत्कालीन एसडीएम श्रवण मांटा के समय इस मैदान की कायापलट के कार्य पर लाखों बजट खर्च किया गया। मैदान में चार बड़ी लाइट भी लगाई गईं थीं जिससे डे नाइट मैच हो सके। इस मैदान में बाहर से विशेष घास लगाई गई लेकिन उचित देखरेख नहीं हो पाने से एकमात्र खेल मैदान खराब हो रहा है। पांवटा साहिब में खेल मैदान के साथ इसी मैदान का सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी प्रयोग होता है। ऐसे में एकमात्र खेल मैदान को पार्किंग स्थल और कुछ लोग ड्राइविंग तक सीखते रहे। इससे मैदान में हर तरफ गडढे पड़ चुके हैं। इसको समतल करवाना और जल निकासी बेहतर करवाना जरूरी है। खिलाड़ियों का कहना है कि बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

नगर परिषद पांवटा साहिब अध्यक्ष निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने बताया कि शीघ्र ही खेल मैदान को बेहतर कर दिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को खेल का अभ्यास करने, खेलकूद प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में किसी तरह की दिक्कतें नहीं होंगी।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें