फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम ने औद्योगिक इकाइयों का किया औचक निरीक्षण

Sat, 02 Apr 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांवटा पर्यावरण एवं नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एके शारदा की टीम ने औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिन इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण में कमी पाई गई उनको दो सप्ताह के भीतर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अधिकतर इकाइयों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का खास ध्यान रखा जा रहा है।  प्रबंधन वर्ग पर्यावरण व स्वच्छता को अपने व्यवसाय की पहली सीढ़ी मानते हैं। सफाई का अच्छा ख्याल भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन



जबकि कुछेक गिनीचुनी इकाइयां इस बारे लापरवाही भी बरत रही है। ऐसे में इनकी शिकायतें पंचायत से लेकर विभाग तक भी पहुंच रही हैं। खुद विभाग भी इस तरह की शिकायतें मिलने की बात मान रहे हैं जिस पर पर्यावरण बोर्ड समय-समय पर इकाइयों का निरीक्षण भी कर चुके हैं। पर्यावरण एवं प्रदूषण बोर्ड अधिशाषी अभियंता एके शारदा ने पुष्टि की है। कहाकि टीम ने कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। पर्यावरण एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। जिन इकाइयों में कमियां पाई गईं उन्हें 2 सप्ताह में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

-------------------
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें