फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग बरामदगी पर 36,000 के चालान

विज्ञापन
नाहन बाजार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई के दौरान बरामद प्रतिबंधित पालिथीन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग बरामदगी पर 36,000 के चालान

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नाहन बाजार में की कार्रवाई

दुकानदारों से बरामद किया 60-65 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन में छापेमारी की। इस दौरान नाहन के मुख्य बाजार से करीब 60 से 65 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग बरामद किए।
विज्ञापन

इस दौरान चार दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 36,000 रुपये के चालान काटे।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के मुताबिक सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में करीब एक दर्जन दुकानों की चेकिंग की गई जिनमें से चार दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक कैरी बैग बरामद किए गए। एक दुकान से 50 किलोग्राम पॉलिथीन बैग बरामद किए गए, जिस पर 25,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा एक चालान 5,000 और दो चालान 3,000-3,000 रुपये के काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें