फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिरि नदी के साथ लगते स्टोन क्रॅशर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भरे सैंपल

विज्ञापन
गिरि नदी में क्रशर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय
विज्ञापन
गिरि नदी के साथ लगते स्टोन क्रॅशर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भरे सैंपल
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन रहा जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। ग्राम पंचायत मुगलांवाला-करतारपुर और फूलपुर शमशेरगढ़ से लगती गिरि नदी में स्थापित निजी क्रॅशर के खिलाफ बुधवार को भी लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।

स्थानीय ग्रामीण जगीरी राम, संजय, धीरेद्र, गोविंद, सुरेंद्र, महेंद्र, वीरेंद्र, विपिन, पिंदर, हजूर सिंह, हितेश, सचिन आदि ने बताया कि गिरि नदी में स्टोन क्रॅशर पिछले काफी समय से प्रदूषण फैला रहा है। इनसे साथ लगते गांव डोरियोंवाला, शमशेरगढ़, बांगरण, मुगलांवाला, करतारपुर आदि में दूषित पानी, ध्वनि और वायु प्रदूषण फैल रहा है। इसकी लोग शिकायत भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बुधवार शाम को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल परमार और वन विभाग की टीम ने गिरि नदी में क्रॅशरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इन क्रॅशरों से दूषित हो रहा पानी और धूल मिट्टी के सेंपल भरे गए हैं। टीम ने इनवार्ड और आउटवार्ड के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें