फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में राजस्व विभाग ने जारी किए 130 प्रमाण पत्र, 21 मामले निपटाए

विज्ञापन
कोरग में जनमंच कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और अन्य अधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। कोरोना संकट के चलते बंद हुए जनमंच कार्यक्रम का लगभग आठ महीने बाद रविवार को फिर आयोजन किया गया। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टटवां व्योग के कोरग स्कूल में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने की। एसओपी के नियमों के तहत जनमंच का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कुर्सियां दूर-दूर लगाई गई थीं। जबकि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित 21 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया जबकि कुल 98 मांगे प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि श्री रेणुकाजी बांध परियोजना की 99 प्रतिशत औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा जिसके प्रथम चरण में 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। कहा कि अगले दो वर्ष में सिरमौर की जनता को बिजली की समस्या से पूर्णतया निजात मिलेगी। बिजली की वितरण व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 54 पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।
वहीं ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम के तहत सात कन्याओं को दस और बारह हजार की बैंक एफडी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत इस क्षेत्र की 8 नवजात कन्याओं के जन्म पर जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि जनमंच के दौरान राजस्व विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के 130 प्रमाण पत्र जारी किए गए जिनमें 10 हिमाचली, 52 जाति प्रमाण, 20 कृषक, तीन चरित्र प्रमाण पत्र और 15 आय प्रमाण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित 35 मामलों की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसी प्रकार नौ जमाबंदी, 18 भू-इंतकाल के अतिरिक्त 25 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर 55 आधार कार्डों को अपडेट किया गया। जनमंच में लगे आयुर्वेद शिविर में 170 लोगों की जांच की गई। बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 90 से अधिक लोगों के रक्त की जांच की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष सुनील शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष जिला भाजपा बलबीर ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के धर्मपाल सूर्या, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग गणेश दत्त शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें