फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग का पुतला

विज्ञापन
नाहन में शहीद स्मारक के समीप चीन के राष्ट्रपति का पूतला फूंकते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सिरमौर ने नाहन में चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग का पुतला फूंका। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पवन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के निकट बने शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पुतला फूंकने से पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति के पुतले की खूब मज्जमत की। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि लद्दाख घाटी के गलवान में चीन ने गलत तरीके से भारतीय सैनिकों पर हमला किया जिसमें देश के 20 जवान शहीद हो गए। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि चीन के सामान का आयात भारत में तत्काल रोक दें।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग सघन अभियान चलाकर चीन के सामानों का बहिष्कार करने के लिए घर-घर जाकर आग्रह करेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, प्रदेश सचिव साकेश शर्मा, जिला महामंत्री सतीश कपूर, शुभम सैनी, जिला उपाध्यक्ष कपिल वर्मा, गौरव राम, विनोद ठाकुर, राकेश ठाकुर, जिला सचिव रणवीर सिंह, संजय तोमर, गुरूचरण सिंह, अश्विनी कुमार, संजीव ठाकुर, जिला प्रवक्ता पियुष दस्सन, कपिल भारद्वाज, रमेश वर्मा, मीडिया प्रभारी कुलविंद्र सिंह हंस, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, पांवटा मंडल अध्यक्ष चरण जीत चौधरी, शिलाई मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, रेणुका मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर व अनिल चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें