फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्म दिवस पर बांटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा ने पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर दर्जनों निर्धन परिवारों को राशन वितरित किया। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, ब्लॉक कमेटी पांवटा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कर्मवीर सिंह, राजेंद्र शर्मा, राजू शाह, वसीम मलिक, प्रदीप सैनी, नितिन शर्मा, शिव कुमार शर्मा, दर्शन सिंह, सुभाष शर्मा, दिनेश कुमार, खजान सिंह और श्याम लाल गर्ग समेत कांग्रेस के सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन ने अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस नेताओं ने सांसद राहुल गांधी के जन्म दिवस पर पात्र गरीब परिवारों को सामान वितरित किया।
उधर, इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इंटक के जिला महासचिव जीमूदीन, उपप्रधान रमजाज मोहम्मद, हसन खान, केहर सिंह व महेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें