फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विकास खंड पांवटा साहिब की 17 ग्राम पंचायतों में मतदान को 135 पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विकास खंड पांवटा साहिब में पान पंचायतीराज के 26मई को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव को रवाना हो
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में 26 मई को पांवटा की 17 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा विकास खंड की 17 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण पंचायतीराज संस्थाओं के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए रविवार को कुल 135 पोलिंग पार्टियों में अधिकतर को रवाना कर दिया गया है। रविवार को सुबह से कर्मचारियों को संबंधित बूथ का पूरा सामान प्रदान किया गया। मंगलवार को इन ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण के तहत मतदान हो रहा है।

बता दें कि विकास खंड पांवटा साहिब की 17 ग्राम सभाओं, जिनमें भैला, टोरू डांडा आंज, बनौर, राजपुर, भंगानी, मानपुर देवड़ा, कुंजा, अजौली, पड़दूनी, मेलियों, पातलियों, धौलाकुआं, कोलर, हरिपुरखोल, पल्होड़ी, रामपुर-भारापुर व बडाना पंचायतों में मंगलवार को प्रथम चरण में मतदान हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मेला मैदान पांवटा साहिब से दोपहर बाद मतदान से संबंधित पूरा सामान पोलिंग पार्टियों को प्रदान किया गया। इसके बाद बसों व दुर्गम पंचायतों के मतदान बूथों लिए तीन छोटे वाहनों में पार्टियां रवाना कर दी गईं। अति संवेदनशील व संवेदनशील पोलिंग बूथों पर पुलिस व गृहरक्षक सुरक्षा में विशेष रूप से तैनात रहेंगे। एक पोलिंग बूथ पर 6 से 7 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसमें एक प्रजाइडिंग ऑफिसर, तीन पोलिंग अधिकारी, एक पुलिस व एक गृहरक्षक पोलिंग पार्टी में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब विकास बंसल ने बताया कि प्रथम चरण में 26 मई चुनाव हो रहा है। रविवार दोपहर के बाद कुल 135 पोलिंग पार्टियां इन मतदान केंद्रों को रवाना कर दी गईं हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें