ग्राउंड रिपोर्ट(कृपया सभी एकल फोटो सहित लगाएंं
पुलिस थाना नाहन के सामने वाली सड़क पर फिसलकर गिर रहे दोपहिया वाहन
सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं चौपहिया वाहन
लोग बोले, नगर परिषद नाहन को उनकी मुश्किलों से नहीं रह गया सरोकार
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना नाहन के सामने वाली सड़क पर दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। चंबा मैदान की ओर जाने वाली इस सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। उतराई वाली इस सड़क पर दो से चार फीट के चौड़े और एक से डेढ़ फीट के गहरे गड्ढे पड़ हुए हैं। चौपहिया वाहन यहां से बैलगाड़ी की तरह हिचकोले खाते गुजर रहे हैं।
बदतर दशा में पहुंच चुकी इस सड़क की नगर परिषद सुध लेने को तैयार नहीं है। नगर परिषद की उदासीनता यहां पर बड़े हादसे को न्योता दे रही है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद का लोगों की परेशानियों और समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं रह गया है। बता दें कि चंबा मैदान की ओर जाने वाली इस सड़क से पुलिस थाना, उद्योग विभाग, खनन विभाग, खेल विभाग, एचआरटीसी कर्मशाला, आरएम कार्यालय समेत पुलिस अधिकारियों के निवास समेत स्थानीय कॉलाेनी जुड़ी हुई है। इन कॉलोनियों और संस्थानों से जुड़े लोग बुरी तरह से टूट चुकी इस सड़क के कारण रोज परेशानी झेल रहे हैं। नगर परिषद है कि इसकी मरम्मत करने के लिए तैयार ही नहीं है।
-बाक्स
बजट का प्रावधान होते ही करवाई जाएगी मरम्मत
नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि नगर परिषद के पास बजट की कमी चल रही है। बजट का प्रावधान होते ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
बाक्स
नगर परिषद नहीं ले रही कोई सुध
1. मोहम्मद इकराम ने बताया कि सड़क बदतर दशा में है, फिर भी नगर परिषद सुध नहीं ले रही। आए दिन यहां दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
2. अबरार अहमद ने कहा कि 8 महीने से यह सड़क बदहाल है, यहां पैदल चलने भी मुश्किल हो रही है। रात के समय बड़ी सावधानी से सड़क से गुजरना पड़ता है।
3. अशरफ खान ने कहा कि नगर परिषद ने एक से डेढ़ साल पहले इस सड़क पर सीमेंट से पेचवर्क किया था। जो दो महीने में ही उखड़ गया था।
4. शाहरूख खान ने कहा कि ऐसा लगता है नगर परिषद को लोगों की तकलीफों से काई सरोकार ही नहीं है, नगर परिषद शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
-संवाद
पुलिस थाना नाहन के सामने वाली टूटी सड़क। संवाद
पुलिस थाना नाहन के सामने वाली टूटी सड़क। संवाद
पुलिस थाना नाहन के सामने वाली टूटी सड़क। संवाद
पुलिस थाना नाहन के सामने वाली टूटी सड़क। संवाद
पुलिस थाना नाहन के सामने वाली टूटी सड़क। संवाद