फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर पुलिस करे कड़ी कार्रवाई

Thu, 25 Feb 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोड सेफ्टी क्लब नाहन की बैठक एसएचओ तिलक राज शांडिल की अध्यक्षता में एसएचओ कार्यालय नाहन में हुई जिसमें एआरटीओ सोना चौहान ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक की जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष अमरजीत परमार ने बताया कि क्लब द्वारा परिवहन मंत्री जीएस बाली से मांग की गई है कि नाहन शहर में मुद्रिका बस चलाई जाए जिससे बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन



उन्होंने उपायुक्त बीसी बडालिया से मांग की है कि शहर के पाश इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि इससे आमजन की सुरक्षा भी पुख्ता और यातायात व्यवस्था भी सुगमता से चले। इससे शहर में चोरी की वारदात भी कम होगी। उन्होंने बताया कि नाहन शहर के एक ओर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड तो दूसरी तरफ हरियाणा की सीमा है। शरारती तत्व वारदात को अंजाम देकर पड़ोसी राज्यों में भाग जाते हैं। जो वाहन लंबे समय से शहर में बिना नंबर प्लेट के घूम रहे हैं उन पर पुलिस कार्रवाई करें। साथ ही प्राइवेट एवं स्कूल बसें नो एंट्री में न जाएं। इन बसों का स्टोपेज निश्चित किया जाए ताकि स्कूली छात्र-छात्राओं को भी इससे दिक्कत न हो।


एसएचओ तिलक राज शांडिल ने सभी मांगों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य अंबरीश कंवर, असलम खान, वीरेंद्र पासी, श्याम सैनी, शकील अहमद, प्रशांत ठाकुर, दलीप सिंह वर्मा, यातायात प्रभारी रणजीत एवं दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें