फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शंभूवाला में आभूषण चोरी के मामले में पुलिस पर लगाए कई आरोप

विज्ञापन
शंभूवाला में हुई चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक से पुलिस कर्मियों की शिकायत करते पीडि़त लोग। स
विज्ञापन
शंभूवाला में आभूषण चोरी के मामले में पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन

पीड़ित ने लगाया आरोप 10 लाख की चोरी को पुलिस ने दिखाया मात्र 96 हजार

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार को भी की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के उपमंडल नाहन के तहत आने वाले शंभूवाला गांव में करीब 6 महीने पहले हुई सोने के आभूषणों की चोरी मामले में पीड़ित ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा से भी मिला है और शिकायत की है।

शनिवार को बुलाई पत्रकारवार्ता में पीड़ित सुमेर चंद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके घर में 23 सितंबर 2023 को दिन में ही उस समय चोरी हुई थी जब वह अस्पताल गए हुए थे। उन्होंने अपने स्तर पर भी आरोपियों तक पहुंचने के लिए कोशिश की। उन्होंने बताया कि उनके घर में करीब 10 लाख रुपये कीमत के आभूषण व 50 हजार की नकदी की चोरी हुई लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि उनकी चोरी 96 हजार की दर्शाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों समेत सोने के गहने खरीदने वाले सुनार को भी दबोचा लेकिन रिकवरी को लेकर पुलिस नरम रुख अपना रही है और उनकी कोई रिकवरी नहीं हुई है। कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि उनके केस को भी बीच में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि मामले में दो आरोपियों समेत सोने के गहने खरीदने वाले ज्वेलर को दबोचा गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति ने जो शिकायत में लिखा वह दर्ज हुआ था, बाद में पीड़ित व्यक्ति ने लाखों के सोने के आभूषण चोरी होने की बात भी बताई है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जल्द रिकवरी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें