सचित्र(कृपया सिंगल फोटो को बेहतर आकार प्रदान करें)
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौैर)। सिंथेटिक नशा किसी ने अगर एक बार चख लिया तो वापसी का कोई रास्ता नहीं है। युवा मजे के लिए बार नशे का सेवन करते हैं और उसके बाद इस दलदल में खींचते चले जाते हैं। जब वह इसके आदी हो जाते हैं तो नशे के लिए चोरी तक करने लगते हैं।
गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह बात नाहन थाना के प्रभारी जीत राज शर्मा ने कही।
इससे पूर्व उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर प्राचार्य ओंकार चंद ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया। अमर उजाला की ओर से मुख्यातिथि व प्राचार्य को स्मृति चिह्न, डायरी और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की गईं।
एसएचओ ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव भी बताए। उन्होंने कहा कि नशे के कारण परिवार में कलह तक होने लगती है, कई बार नशेड़ी व्यक्ति आत्महत्या तक कर लेता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई नशे का आदी हो चुका है तो उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों पर सदैव पालन करने और अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अच्छा नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय हमें सचेत रहना चाहिए। कईं बार सामने वाले की गलती का शिकार हम हो जाते हैं। इस दौरान शिक्षक डॉ. विनीता पाल, मोहम्मद अली समेत सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
-बाक्स
अमर उजाला की पहल को सराहा
1. शिक्षक मोहम्मद अली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज की एक जरूरत बन गए हैं। इससे युवाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
2. छात्रा लक्ष्मी चौहान ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा। युवाओं के लिए सभी जरूरी चीजों का बताया गया।
3. छात्रा अंशिका शर्मा ने कहा कि मैं भी अपने साथियों को नशे और यातायात नियमों पर जागरूक करूंगी।
4. छात्रा मनीषा शर्मा कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायी रहा, हम सबको अपने कॅरिअर को लेकर अच्छे से प्रेरित किया गया।
5. ईशिका पुंडीर ने कहा कि नशा और सोशल मीडिया किस तरह युवाओं को बर्बाद कर रहा है, इसे अच्छे ढंग से बताया गया।
-संवाद
मनीषा शर्मा, छात्रा।
मनीषा शर्मा, छात्रा।
मनीषा शर्मा, छात्रा।
मनीषा शर्मा, छात्रा।
मनीषा शर्मा, छात्रा।
मनीषा शर्मा, छात्रा।