फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुलिस ने 4.720 किलोग्राम चरस के साथ एक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
19,700 रुपये भी बरामद
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। जिला पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की एसआईयू टीम ने पच्छाद में अवैध नशे की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामला चल रहा है।

पुलिस की एसआईयू टीम नेशनल हाईवे 907ए पर नाहन ने डुंगाघाट वर्षा शालिका के पास थी। इस दौरान बैग के साथ बैठे राकेश कुमार उर्फ राहुल निवासी भुजोंड, नौहराधार की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 4.720 किलोग्राम चरस और 19,700 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस आरोपी से पता लगाएगी कि वह नशे की इतनी बड़ी खेप कहां बेचने जा रहा था और कहां से लेकर आया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला बिलासपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें