फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में पटाखे बेचने पर रहेगी पूर्ण पाबंदी, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिवाली के लिए नाहन, ददाहू और कालाअंब में पटाखों की बिक्री के लिए सुरक्षित स्थल चिह्नित
विज्ञापन

-नाहन के चौगान मैदान में बनाए गए 45 प्लॉट, पहले दिन 31 का हुआ आवंटन नगर परिषद को मिली 1.81 लाख रुपये की आमदनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिवाली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन और नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए कुल 45 प्लॉट बनाए गए हैं। इनमें से पहले चरण में 31 प्लॉट व्यापारियों को आवंटित किए गए हैं। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया से नगर परिषद को 1 लाख 81 हजार रुपये की आमदनी हुई है। शेष 14 प्लॉटों का आवंटन 6 नवंबर को चौगान मैदान में किया जाएगा।
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अगुवाई में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान लोगों की सुरक्षा और अग्नि हादसों की आशंका को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री के लिए खुले और सुरक्षित स्थान निर्धारित किए गए हैं। नाहन के चौगान मैदान के अलावा ददाहू में गिरि नदी के किनारे और औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मारकंडा नदी के किनारे पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चिह्नित स्थलों पर अग्निशमन सहित सुरक्षा के अन्य आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मुख्य बाजारों में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई दुकानदार निर्धारित स्थानों के बजाय बाजार या अन्य प्रतिबंधित जगहों पर पटाखे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पटाखा कारोबारियों से प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

-
इनसेट
राजीव सांख्यान ने संभाला ईओ का पदभार
नाहन। नगर परिषद नाहन में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का पदभार अब एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने संभाल लिया है। नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार के तबादले के बाद यह पद खाली चल रहा था। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एसडीएम राजीव सांख्यान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईओ का कार्यभार संभालने के बाद अब नगर परिषद से जुड़े प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों की देखरेख भी राजीव सांख्यान करेंगे। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों, निर्माण संबंधी मामलों और नगर परिषद के अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन शामिल रहेगा। वहीं, नप कर्मियों को भी अब अपने वेतन को लेकर चिंता नहीं होगी। पद खाली हो जाने के बाद कर्मियों को त्योहारी सीजन में अपने वेतन मिलने की चिंता सताने लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें