फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राष्ट्रभक्ति, साहस और सेवा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। नाहन महाविद्यालय परिसर में वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, साहस और सेवा भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एनएसएस लीडर दीपक और अभिषेक ने वीर बालकों के साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को रेखांकित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए फिल्म शो और डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसमें वीर बालकों के जीवन, संघर्ष और प्रेरणादायक गाथाओं को प्रदर्शित किया गया। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कहा कि वीर बाल दिवस बच्चों और युवाओं में देशभक्ति, आत्मबल और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से वीर बालकों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. पंकज चांडक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन तनुजा कुमारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें