फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेहतरीन यादें लेकर देवभूमि हिमाचल प्रदेश से वापस लौट रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता खिलाड़ी)1. प्रशांत राठौर, <br>
विज्ञापन
कहा- प्राकृतिक नजारे, बेहतर आबोहवा तथा मिलनसार स्थानीय लोग यादें में रहेंगे
विज्ञापन

69वीं राष्ट्रीय स्कूली वॉलीबाल गेम्स से लौटती टीमों ने व्यक्त किए अपने विचार
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-14 (छात्र) वॉलीबाल चैंपियनशिप का समापन हो गया है। 5 से 9 जनवरी तक पांवटा साहिब में चली प्रतियोगिता में देश भर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 381 प्रतिभागी और 100 से अधिक कोच और पदाधिकारी पहुंचे। शनिवार को अधिकतर टीमें वापस अपने प्रदेश लौट गईं हैं। हिमाचल के पांवटा साहिब में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने अपने अनुभव और यादगार पलों को बयां किया।

शनिवार को वापस रवाना होने पहले खास बातचीत में तेलांगना के हानियांश रेडी ने कहा कि स्थानीय गुरुद्वारा साहिब, आसपास पार्क, निर्माणाधीन यमुना घाट समेत प्राकृतिक नजारों ने खूब आकर्षित किया। अपने प्रदेश जाकर अपने लोगों को यहां पर एक सप्ताह के भीतर हिमाचल से जुड़ी बेहतरीन यादें साझा करेंगे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के खिलाड़ी आशीष तोमर ने बताया कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में काफी सुना था। घूमने का समय कम ही मिला। इस दौरान जो भी स्थल देखे नैसर्गिक सुंदरता और प्राकृतिक नजारे देखते ही बनते हैं।

ओडीसा के खिलाड़ी राहुल स्वाही ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की मेहमान नवाजी के बारे में काफी सुना था। पहली बार हिमाचल पहुंचने का गौरव मिला। यहां पहुंच कर पता चला कि जितने सुना था, उससे कहीं अधिक मेहमान नवाजी देखने को मिली।

मध्य प्रदेश के खिलाड़ी देवांश जैन ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के माध्यम से हिमाचल आना हुआ। स्थानीय लोग काफी मधुर भाषी और मिलनसार हैं।

ओडीसा के खिलाड़ी देवासी प्राफन ने कहा कि एक बार भी नहीं लगा कि किसी दूसरे प्रदेश में आकर खेल रहे हैं। खिलाड़ियों को ठहरने, खानपान समेत हर व्यवस्था से काफी प्रभावित रहे हैं।

तेलांगना के बेकन बाबू ने कहा कि आस्था, पर्यटन व खेलों की बेहतर सुविधाओं की यादें संजो कर अपने प्रदेश-घर वापस लौट रहे हैं। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर समेत तमाम आयोजन समिति सदस्यों ने पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के प्रशांत राठौर ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे सभी टीम के सदस्यों, कोच, मैनेजर व स्टॉफ को हिमाचली टोपी भेंट की गई। हिमाचल की कभी न भूलने वाली बेहतरीन यादें भी साथ लेकर जा रहे हैं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें