फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जगतपुर वन क्षेत्र में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे रोपे गए
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने तथा पौधारोपण अभियान जारी रखने का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जगतपुर वन क्षेत्र में पौधरोपण अभियान आयोजित हुआ। वन महोत्सव के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे रोपे गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा पौधारोपण जैसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
कांग्रेस नाहन ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानचंद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुकरदीन, जिला महासचिव अनुज अग्रवाल, जिला सचिव संजय चौधरी, कांग्रेस मंडल उपप्रधान अरविंद अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जगतपुर स्थित में पौधरोपण अभियान चलाया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान अर्जुन, शीशम, बहेड़ा, सहजन सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी उचित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर साबर अली, बलराज कश्यप, संजय सयाल, सागर, मुकेश कुमार, मान सिंह, राजकुमार कश्यप, अमजल खान, अनवर अली सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें