फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब ने मतरालियों में किया पौधरोपण

विज्ञापन
दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष व अन्य रविवार को मत्रालियों में पौधरोपण करते हुए। स्
विज्ञापन
-पर्यावरण के संरक्षण और संतुलन को मिलकर पौधरोपण करें : खजान शर्मा
विज्ञापन

कहा, संगठन ने हर वर्ष बरसात के मौसम में पौधारोपण का संकल्प लिया है
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब। दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब ने रविवार को कुंजा मतरालियों में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के दर्जनों पौधे रोपे। इस अभियान की शुरुआत के साथ भविष्य में आसपास क्षेत्रों में पौधरोपण का संकल्प लिया गया है।
संगठन के अध्यक्ष खजान शर्मा, उपाध्यक्ष अधिवक्ता रविंद्र ठाकुर, सचिव कुंदन शर्मा, सोहन पाबूच, अनिल तोमर, अतर सिंह नेगी ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय है। इसलिए पर्यावरण संतुलन को मिलकर कार्य करना होगा। बरसात के मौसम में हर वर्ष संगठन ने पौधरोपण करने का संकल्प लिया है। इस बार इसकी शुरुआत रविवार को कुंजा मतरालियों क्षेत्र में कर दी गई है।
विज्ञापन

खजान शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि समय रहते पर्यावरण संतुलन को पौधरोपण वक्त की भी मांग है। पांवटा क्षेत्र में भी हर वर्ष 42 डिग्री सेल्सियस से पार चला जाता है। रिहायशी क्षेत्रों की कॉलोनियों व नदियों के आसपास पौधरोपण करना जरूरी है। संगठन ने संकल्प लिया है कि हर वर्ष पौधरोपण मुहिम चलाई जाती रहेगी। इस वर्ष प्रथम चरण में मतरालियों क्षेत्र में पौधरोपण शुरू किया गया है। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के लिए हर संस्था और जनता को आगे बढ़कर सहयोग करना जरूरी है।
विज्ञापन

पौधरोपण में सहयोग के लिए वन विभाग व अन्य सहयोगियों का आभार प्रकट करते हैं। इस दौरान दून पहाड़ी संगठन के अनिल शर्मा, पंकज नेगी, दौलत राम पराशर, जोगेंद्र ठाकुर, कपिल शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें