फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: किशनकोट में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की गोरखपुर बीट के किशनकोट क्षेत्र में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ और वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा के नारे लगाए गए। विधायक ने कहा कि समय-समय पर भाजपा की ओर से जंगलों में व अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया जाता है। पौधों का संरक्षण भी किया जाता है। विधायक ने सभी से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से अवश्य जुड़ें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह, पंचायत प्रधान नरेंद्र सिंह, आरओ सुरेंद्र सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें