डीएवी स्कूल पांवटा साहिब में एक पेड़ मां के नामकार्यक्रम का शुभारंभ करती मुख्य अतिथि व प्रधान
हिमाचल जोन-ई की एआरओ डॉ. स्नेह पाठक रैना ने किया शुभांरभ
संवाद न्यूज एजेेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान आयोजित हुआ। इस दौरान हिमाचल प्रदेश जोन-ई की एआरओ डॉ. स्नेह पाठक रैना व डीएवी स्कूल परवाणु की प्रधानाचार्या डॉ. हरनीत कौर ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी कांत ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव तथा भारतीय संस्कृति में मां के प्रति निहित श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। इसके पश्चात स्कूल परिसर में दर्जनों औषधीय पौधे रोपे गए। ईको क्लब के विद्यार्थियों सहित अन्य विद्यार्थियों में भी पौधे वितरित किए गए, जिनके संरक्षण, पालन पोषण की जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थियों ने ली है।
हिमाचल प्रदेश जोन-ई की एआरओ डॉ. स्नेह पाठक रैना व डीएवी स्कूल परवाणु की प्रधानाचार्या डॉ. हरनीत कौर ने पर्यावरण संरक्षण और जल व मृदा बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर समन्वयक प्रदीप गुप्ता, मीनाक्षी नेगी सहित ईको क्लब के प्रभारी अश्वनी गोयल, नंदिता एवं ईको क्लब के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संवाद