फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नारों, पोस्टरों से लोगों को अंगदान का बताया महत्व

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में पोस्टर के माध्यम से जागरूक करतीं नर्सिंग स्कूल की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
विश्व अंग एवं ऊतक दान दिवस पर नर्सिंग छात्राओं ने निकाली रैली
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में अनीता प्रथम, गुनगुन द्वितीय और साक्षी-सुमन तृतीय
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्कूल ऑफ नर्सिंग, डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में विश्व अंग एवं ऊतक दान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रैली, स्लोगन और पोस्टरों से लोगों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बताया गया कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंगदान से आठ लोगों को नया जीवन मिल सकता है।
कार्यक्रम के तहत नर्सिंग छात्राओं ने पहले जागरूकता रैली निकाली और विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अंगदान के महत्व और इससे जुड़े सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा गुनगुन द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि जीएनएम द्वितीय वर्ष की साइमा और जीएनएम प्रथम वर्ष की सुमन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रेखा डोगरा ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) के माध्यम से अंगदान की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से समाज में अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ट्यूटर कल्पना चौहान, शिक्षा एवं डाटा ऑपरेटर उषा रानी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें