फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में सजे बाजार, छोटी दिवाली पर खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
नाहन के बड़ा चौक में दिवाली पर्व के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जिले में सजे बाजार, छोटी दिवाली पर खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन

अंग्निकांड और अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दीपों के पर्व दिवाली के लिए सिरमौर के बाजार सज गए हैं। आतिशबाजी, मिठाइयों और अन्य सजावटी वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शनिवार को छोटी दिवाली के अवसर पर बाजारों में खूब रौनक रही।
त्योहार के मौके पर कई दुकानें सुबह 8:00 बजे खुल गईं थीं। 10:00 बजे के बाद लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। दिनभर बाजार में खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाजार में उमड़ी भीड़ को देखकर कारोबारी भी गदगद दिखे।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतर लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। चौगान मैदान नाहन में पटाखों की खरीदारी के लिए लोग काफी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। लाइसेंस बगैर पटाखों की बिक्री पर प्रशासन ने रोक लगाई है। प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं को अपने स्टॉल के साथ पानी और रेत की माकूल व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।
पटाखा बिक्री स्थल पर किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ नहीं बिकेंगे। चौगान मैदान में दमकल विभाग ने एहतियातन तौर पर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें