फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क के नाम पर पेड़ों का हुआ कटान ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम पांवटा साहिब को नारिवाला से जम्बू खाला सड़क के निर्माण के दौरान पेड़ काटने के विरोध में 
विज्ञापन
-एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपकर तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाई मांग
विज्ञापन

-कहा, नई के स्थान पर पहले से बनी सड़क को ही किया जाए पक्का
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के नारीवाला से जम्बू खाला के लिए प्रस्तावित सड़क बनाने को लेकर कटने वाले 100 से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
स्थानीय निवासी अनिल चौधरी, जगीरी राम ने बताया कि ग्राम नारीवाला से जम्बू खाला के लिए वन विभाग की भूमि से एक सड़क प्रस्तावित हुई है। इसमें सैकड़ों साल प्रजाति के पेड़ काटने के लिए मार्क भी कर दिए गए हैं। हालांकि, ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर के ग्राम बालीवाला से उपरोक्त गुर्जर बस्ती तक पहले से ही एक कच्ची सड़क बनी हुई है। इस सड़क की कई वर्ष पहले सोलिंग भी हो चुकी है और यह सड़क पूर्वजों के समय का मार्ग है। खारा गांव तक यह सड़क पहुंचती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गुर्जरों की बस्ती जम्बू खाला के बीचों-बीच से होकर निकलती है। अगर यह सड़क बनती है तो इसमें एक भी पेड़ काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं सड़क पौराणिक गुरु गोरखनाथ के मंदिर जो कि इसी जंगल में स्थित है के लिए भी लाभकारी होगी। यहां हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों के पास एकमात्र यही जंगल बचा है। इसकी किशनकोट वन समिति की महिलाएं कई वर्षों से देखभाल कर रहीं हैं। जो प्रस्तावित सड़क नारीवाला से जम्बू खाला की गई है उसमें 100 से अधिक साल के पेड़ों को काटा जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि ग्राम बालीवाला से जम्बू खाला तक पहले से ही सड़क बनी हुई है और विभाग इसे ही पक्का करे। इससे पेड भी बच जाएंगे और लोगों को सड़क सुविधा भी मिलेगी।
ग्रामीणों ने कहा कि एक सड़क के नाम पर पेड़ों का कटान हुआ तो तीन पंचायतों के ग्रामीण सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें