फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू वासियों को आज से एक ही समय में मिलेगा पानी

Thu, 31 Mar 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : demo
विज्ञापन
 गर्मियां शुरू होते ही सिरमौर जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। इससे लोग अभी से परेशानियां झेलने को मजबूर हो गए हैं। कहीं प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूखने लगे हैं तो कहीं पर पानी के नल सफेद हाथी दिखने लगे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी पेश आने लगी है। लोग जहां पर्याप्त पानी के लिए तरसने लगे हैं, वहीं संबंधित विभाग भी लोगों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए कई कड़े फैसले लेने को मजबूर है। नतीजतन कई जगह अब दो की जगह एक समय ही पानी दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



 इसी परेशानी के चलते आईपीएच विभाग की ओर से एक अप्रैल से ददाहू वासियों को एक ही समय में पानी वितरित किया जाएगा। हालांकि ददाहूवासियों ने विभाग के इस फैसले का विरोध किया है लेकिन विभाग ने पानी की कमी के चलते पूरे ददाहू क्षेत्र में एक ही समय आपूर्ति देने का निर्णय लिया है।


विभाग के अनुसार ददाहू बस स्टैंड, शिव मंदिर क्षेत्र, तहसील व पुलिस कालोनी सहित आसपास के सभी क्षेत्र में सुबह के समय एक-एक घंटे पानी की आपूर्ति की जाएगी। अप्पर बाजार व साथ लगती बस्तियों सहित बंगाला कालोनी, आरवीएन स्कूल व तैली मोहल्ले में शाम को 4 से 5 बजे तक पानी वितरित किया जाएगा। जबकि मधुवन कालोनी व बिजली कालोनी में सुबह 7 से 9 तथा अस्पताल क्षेत्र में सुबह 7 से 8 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के कार्य निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि ददाहू में एक समय पानी वितरित करने का फैसला पानी की कमी के कारण लिया गया है। टैंक भरने में 12-12 घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें