फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लोगों सिखाए आग से बचाव के तरीके

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सफाई करते सफाई स्वयं सेवक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर त्रिलोकपुर क्षेत्र में लोगों को आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की कालाअंब स्थित चौकी की टीम ने स्थानीय लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव और तुरंत प्रतिक्रिया देने के महत्वपूर्ण तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में फायर चौकी प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि अधिकांश आगजनी की घटनाएं छोटी-छोटी लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें समय रहते रोका जा सकता है। उन्होंने गैस सिलिंडर के सुरक्षित उपयोग, बिजली के उपकरणों की नियमित जांच और घर व औद्योगिक इकाइयों में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। लोगों को बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें, आसपास के लोगों को सतर्क करें और यदि संभव हो तो प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करें। उन्होंने आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी एग्जिट) का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए और धुएं से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इस बारे भी विस्तार से बताया। इस मौके पर उनके अग्निशमन कर्मचारियों की शहादत को भी याद किया गया, जिनकी याद में ये अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है।
विज्ञापन


-संवाद

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सफाई करते सफाई स्वयं सेवक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें