फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे लोग

विज्ञापन
नाहन के रानीताल शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर माथा टेकते श्रद्धालु। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिले में मकर संक्रांति धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद भी चढ़ाया। नाहन के कालीस्थान मंदिर, रानीताल के शिवि मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी। भंगायनी मंदिर में भी लोग दर्शनार्थ पहुंचे। त्रिलोकपुर स्थित माता बालासुंदरी के मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

नाहन में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में जुटने शुरू हो गए थे। मंदिरों के कपाट सुबह ही लोगों के दर्शन के लिए खुल गए थे। लोगों ने सर्वप्रथम अपने घरों में मकर संक्रांति की खिचड़ी बनाई। इस दौरान घरों में मेहमानों का भी तांता लगा रहा। मकर संक्रांति पर लोगों ने जरूरतमंदों ने दान आदि भी किए।
नाहन से 24 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी मंदिर में भी सैकड़ों लोगों ने शीश नवाया और माता का आशीर्वाद लिया। कुछ लोगों ने सूर्य देवता की भी पूजा की। लोगों को दान में तिल, चावल, उड़द भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें