पेंशनर्स कल्याण संघ की सराहां इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पेंशनर्स कल्याण संघ की सराहां यूनिट की बैठक सराहां में नरेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों के जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन भरे गए। जो बैठक में मौजूद नहीं थे, उन सदस्यों को 30 सितंबर से पूर्व अपना जीवन प्रमाण पत्र कोषाधिकारी कार्यालय सराहां में जमा करवाने को कहा गया।
बैठक में जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की बकाया राशि के भुगतान की मांग की गई। बैठक में मांग पूरी न होने पर सड़कों पर उतरने की भी चेतावनी दी गई। इस अवसर पर चंद्र मोहन, सुरेश कुमार, नरेश जस्सल, रामस्वरूप, अमर सिंह ठाकुर, प्रमोद गौतम, राम सिंह शास्त्री, मनमोहन सिंह, जगमोहन सिंह, ओमदत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र, चंचल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
-संवाद