फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को तीन माह से नहीं मिली पेंशन

Sun, 01 Jan 2017 10:59 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को तीन माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। इसके चलते पेंशनरों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को नाहन के हिंदू आश्रम में लंबित पड़ी मांगों व समस्याओं को लेकर जिला पेंशनर व सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मांगों पर मंथन किया गया। एसोसिएशन के प्रधान रामस्वरूप चौहान ने कहा कि एचआरटीसी के पेंशनरों को पेंशन लाभ नहीं मिल रहा है। लिहाजा परिवार को पालने के लिए पेंशनरों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि शिमला में आयोजित जेसीसी की बैठक में पेंशनरों के लंबित पड़े बिलों की अदायगी के लिए पांच करोड़ की राशि शीघ्र जारी करने की घोषणा का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि तीन माह में सभी विभागाध्यक्ष लंबित बिलों की राशि का भुगतान करेंगे। 65, 70, व 75 साल की आयु पूरा करने पर आगामी वित्त वर्ष से क्रमश: 5, 10 व 15 फीसदी अतिरिक्त पेंशन देने के मुख्यमंत्री के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से हजारों पेंशनरों को लाभ होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि अन्य लंबित पड़ी मांगों को भी पूरा किया जाए। दो प्रमुख मांगों को हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पेंशनरों की 1 जनवरी 2006 से वेतन विसंगति को दूर किया जाए। साथ ही 33 से कम सेवाकाल से होने की शर्त हटाई जाने की भी सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि लंबित मांगों को शीघ्रता से निपटाया जाए। इस अवसर पर महेश चंद, धनवीर परमार, राजेश कुमार, कुलभूषण शर्मा, भुवनेश्वरी देवी, प्रेमलता, ओम प्रकाश, कपिल गौतम, प्रो. इंद्रजीत शर्मा, अनिल ठाकुर, अशोक तोमर, चमन लाल, बलदेव, रमेश, मदनमोहन, सुखदेव, कपिल, ओमप्रकाश, हेमिंद्र ठाकुर, ओम प्रकाश व जोगिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें