संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पेंशनर्स एसोसिएशन सराहां यूनिट की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग सराहां में अध्यक्ष नरेश दत्त की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों को वर्ष 2026-27 के लिए जीवन प्रमाण पत्र देने के बारे में अवगत करवाया गया।
अध्यक्ष ने बताया कि 6 अगस्त को संगठन की ओर से सराहां में निशुल्क जांच शिविर भी लगाया जा रहा है। इसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। बैठक के दौरान सदस्यों ने सरकार से 1/1/2016 से 31/12/2021 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित देय राशि और डीए की लंबित किस्तों के भुगतान देने की भी मांग की गई।-