फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खस्ताहाल सड़कों की दशा में सुधार और कूड़ा निस्तारण की हो बेहतर व्यवस्था

विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर स​मिति पांवटा इकाई की बैठक में चर्चाकरते सदस्य। स्रोत: समिति
विज्ञापन
पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक किया जाए : डॉ. विपन कालिया
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ. विपन कालिया ने की। बैठक में खस्ताहाल संपर्क सड़कों, शहर में कूड़ा निस्तारण, शहर में दोपहिया वाहनों को वन-वे करने समेत शहरी विकास एवं समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान डॉ. विपन कालिया व एसएस गुप्ता ने बताया कि शहर की बेहतरी के लिए सड़कों के किनारे कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ करवाया जाना आवश्यक है। प्रशासन और नगर परिषद को इस तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ शहर में दिन के समय चौपहिया वाहनों पर रोक लगानी चाहिए। मुख्य बाजार में दोपहिया वाहनों का वन-वे संचालन आवश्यक है। इसके अलावा यमुना पुल पर लाइटें काफी समय से खराब हैं।
विज्ञापन

इससे राहगीरों को शाम ढलने के बाद काफी समस्या आ रही है। वीरवार को साप्ताहिक मंडी कुल्हाल में काफी लोग खरीदारी को पहुंचते हैं। पुल पर सड़क की हालत भी खराब है। बार-बार के आग्रह के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. विपन कालिया, टीपी सिंह, नवीन कुमार सिंह, विजय कुमार अग्रवाल, मदनलाल चौहान, डॉ. संजीव सहगल, यशपाल सिंह लखबीर सिंह, बीएस भटारा, एनडी सरीन, बीएस नेगी, सुधा कालिया, प्रीतो देवी, डॉ. शैल सहगल, रजनीष शर्मा, अरुण शर्मा, शांति स्वरूप गुप्ता, जितेंद्र दत्त, सतपाल सिंह, बीएस पन्नू और सुनील कुमार मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें