फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बाजार में वन-वे ट्रैफिक हो और चौपहिया वाहन आवागमन हो बंद

विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा इकाई की बैठक में चर्चा करतेहुए सदस्य:संवाद
विज्ञापन
पंजाब की तर्ज पर एक हजार मासिक चिकित्सा भत्ता मिले : डॉ. विपन
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक में विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य बाजार मार्ग वन-वे ट्रैफिक किया जाए तथा चौपहिया वाहनों पर पाबंदी लगाई जाए। पेंशनरों को हर माह एक हजार चिकित्सा भत्ता पंजाब सरकार की तर्ज पर मिले।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया और डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि चिकित्सा बिलों की अदायगी बजट की अनुपलब्धता के कारण नहीं हो पा रही है। प्रदेश सरकार से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। पेंशनरों की मांग है कि पंजाब की तर्ज पर एक हजार फिक्स चिकित्सा भत्ता प्रति माह दिए जाए।
विज्ञापन

बैठक में महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी गई। पेंशनरों ने कहा कि यह उपलब्धि स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। इसमें प्रदेश की दो बेटियों का अहम योगदान रहा है। बैठक में मुख्य बाजार में यातायात सुचारू रखने की मांग उठाई
है। प्रशासन से कई बार मांग व स्मरण भी करवाया जाता रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। वाई पाइंट के पास हीरपुर सब्जी मंडी एनएच पर सड़क दुर्घटना का संवेदनशील स्थल है। इस स्थल पुलिस जवान तैनात किया जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर वीसी छिब्बर, पीसी शर्मा, लखबीर सिंह, बीएस नेगी, विजय पाल चौधरी, बीएस भटारा, पीएन गुप्ता, अरुण शर्मा, रजनीश शर्मा, सुधा कालिया, सुन्दर लाल मेहता, डीएस सैनी, जवाहर सिंह पाल, सुखदेव सिंह पलियाल, जितेंद्र दत्त, एनडी सरीन, यशपाल सिंह अनिता चड्ढा, केके चड्ढा, सुशील कुमार व सतपाल सिंह मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें