फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: व्यवस्था परिवर्तन के तीन वर्षों का कार्यकाल आजीवन याद रहेगा

विज्ञापन
पेंशनर संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक में मांगों परचर्चा करते सदस्य: संवाद
विज्ञापन
हिमाचल दिवस पर निराश रहे, क्या दीपावली भी फीकी रहेगी : डॉ. विपन
विज्ञापन

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की बैठक में मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल दिवस पर तो पेंशनर्स समाज को काफी निराशा हाथ लगी थी। क्या अब राष्ट्रीय पर्व दीपावली भी ऐसे ही निराशा देकर निकल जाएगी। व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्यों से आई प्रदेश सरकार का लगभग 3 वर्ष का ये कार्यकाल कर्मचारियों व पेंशनर्स को आजीवन याद रहेगा। पेंशनर संघ पांवटा इकाई के प्रधान डॉ. विपन कालिया ने बैठक में संबोधित करते हुए ये बात कही।
पांवटा इकाई के अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया और महासचिव डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि अब तक पेंशनरों को प्रदेश सरकार से निराशा ही हाथ लगी है। ऐसा नहीं कि पेंशनर्स कुछ मांग रख रहे हैं, हम तो जो सरकार के पास हमारा देय है उसे ही जारी करने के लिए अनुरोध करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को महंगाई भत्ता 42 फीसदी ही मिल रहा है। जबकि कंद्रीय कर्मचारियों को 58 फीसदी मिल रहा है अर्थात 16 फीसदी कम मिल रहा है। 117 माह की अदायगी बकाया है जो पूर्णतया अन्याय है।
चिकित्सा बिलों की अदायगी बजट प्रावधान न होने के कारण लंबे समय से लंबित हैं तथा कई बार घोषणा के उपरांत भी निराशा ही मिल रही है। फिक्स चिकित्सा भत्ता पंजाब पद्धति पर 1000 रुपये प्रति माह दिया जाए। जनवरी 2016 के उपरांत सेवानिवृत्त वाले पेंशनर्स को तो सरकार ने पूर्णतया निराश कर दिया है। सरकार ने 7 माह 7 दिन का एरियर बिना कारण के रोक रखा है वह भी इस समाज के प्रति असंवेदनशीलता का संदेश है।
बैठक में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पिछले दिनों यमुना नदी के बहाव में तीन नौजवानों की बेशकीमती जान चली गई हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन को ठोस कार्रवाई करनी होगी। लावारिस कुत्तों के पशुपालन विभाग, नगर परिषद और प्रशासन की ओर से बंध्यीकरण और टैगिंग अभियान शुरू करने पर धन्यवाद किया तथा आशा की कि यह अभियान पूर्ण कार्यान्वित हो।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. विपन कालिया, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. संजीव सहगल, जवाहर सिंह पाल, वीपी चौधरी, बलकार सिंह, शांति स्वरूप गुप्ता, भूपेंद्र सिंह नेगी, वीसी छिब्बर, बीएस भटारा, यशपाल सिंह, डॉ. शैल सहगल, इंदु पाल, एनडी सरीन, सुधा कालिया, प्रीतो देवी, सुंदर लाल मेहता, डीएस सैनी, एमआई खान, लखबीर सिंह, सतपाल सिंह, अनिता चड्ढा, केके चड्ढा, जितेन्द्र दत्त, वाइके जमवाल और एसएस पलियाल आदि मौजूद रहे।
संवाद

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें