फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माह एक तारीख को पेंशन प्रदान की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हर माह एक तारीख को पेंशन प्रदान की जाए
विज्ञापन

देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार चिंता का विषय : जीएस सैनी
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई की बैठक यहां आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी ने की। इस दौरान पेंशनरों को दस तारीख को पेंशन जारी करने के फैसले पर गहरा रोष प्रकट किया गया। देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर भी गहरी चिंता प्रकट की गई।
प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी व महासचिव सुरजीत सिंह सैनी ने कहा कि पेंशनधारकों को पेंशन व मेडिकल भत्ते के बिलों को तरसना पड़ रहा है। पेंशन धारकों को दस तारीख को पेंशन देने के निर्णय पर गहरा रोष प्रकट किया गया। मांग की गई कि चिकित्सा भत्ते के लिए बजट प्रावधान किया जाए। लाखों रुपये के बिल कार्यालयों में लंबित पड़े हैं। पेंशन धारकों को हर माह एक तारीख को पेंशन जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान देश में महिलाओं पर बढ़ते जा रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आए दिन अपराधियों द्वारा महिलाओं पर नए नए तरीके से अत्याचार, शारीरिक शोषण किया जा रहा है। कुछ वक्ताओं ने शहरी क्षेत्र में सुबह शाम सैर पर निकलने वाले कुछ डॉग लवर्स के चलते लोगों को दिक्कतें आ रहीं हैं। कुत्तों को घुमाने ले जाते वक्त इनके मुंह पर कुछ सुरक्षा कवच नहीं लगाया जाता जिससे अन्य लोगों को सड़क पर या पार्क की तरफ जाते वक्त डर लगा रहता है।
बैठक में हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें