फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की मुख्य मांगे पूरी न होने से रोष :

Sun, 11 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर संघ का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन नाहन हिंदु आश्रम मेें आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष हेमराज वशिष्ठ ने की जबकि इस मौके पर शिमला संगठन के महासचिव हरिचंद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएन निराला, आरके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हेमराज वशिष्ठ ने कहा कि संगठन की 3-4 प्रमुख मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई। इन मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष हर स्तर पर उठाया गया है। बावजूद इसके संगठन की मुख्य मांगें अभी तक अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए वह संगठन की मुख्य मांगों जिनमें 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पेंशन देना, पेंशन विसंगतियों को 1 जनवरी 2016 से दूर करना, 33 वर्ष की सेवा की शर्त को हटाकर पेंशनरों को 50 प्रतिशत व फैमिली पेंशनरों को 30 प्रतिशत पेंशन देना शामिल हैं को शीघ्र पूर्ण करें।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को हर माह पेंशन देने की मांग की। उन्होंने पेंशनरों से आह्वान किया कि यदि ऐसा नहीं होता है तो सभी पेंशनरों को एकजुट होकर इस समस्या का समाधान निकालने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके रामस्वरूप चौहान ने भी अपने विचार रखते हुए नए पेंशनरों को संगठन के विचारों से अवगत करवाया। सम्मेलन के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए भविष्य की नीतियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रधान रामलाल गौतम, पच्छाद यूनिट से भगतराम वर्मा, रेणुका यूनिट से डॉक्टर कालिया, पांवटा यूनिट से सुशीला, भंगानी व राजगढ़ यूनिट से रोशन लाल गुप्ता सहित रूपेंद्र सिंह, महेशचंद, रविदत्त शर्मा, नीला कौशिक, इंद्रजीत शर्मा, अनिल ठाकुर, धनवीर परमार, हमिंद्र सिंह, राजेश कुमार, अशोक विक्रम, भुवनेश्वरी, प्रेमपाल, डॉ. सुरेश जोशी, डॉ. ज्ञानचंद, प्रो. जोगीराम, प्रो. बलबीर सिंह, प्रो. अमर सिंह चौहान, अशोक तोमर, मदन अत्री सहित करीब दो सौ पेंशनरों ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें