फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा डायरिया, चार मरीज पहुंचे अस्पताल

Thu, 07 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवा पंचायत के भरली गांव में फैला डायरिया नहीं थम रहा है। वीरवार को चार और मरीजों को उल्टी दस्त के कारण अस्पताल लाना पड़ा। हालांकि विभाग का दावा है कि गांव में स्थिति पहले से बेहतर है। उधर, डायरिया फैलने के बाद आईपीएच विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर एक ही गांव में उल्टी-दस्त फैलने की वजह दूषित पानी ही बताया जा रहा है। हालांकि, पानी के सैंपलों की जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। आईपीएच ने भी पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं। वहीं, पानी की सुपर क्लोरिनेशन करवाई गई है।

भरली में डायरिया की चपेट में आए 54 मरीजों में पहले से सुधार बताया जा रहा है। राजपुर बीएमओ सहित चिकित्सकों एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम मौके पर ही डटी हुई है। इस दौरान मीनाक्षी देवी, प्रताप सिंह, गुरदेई देवी व एक अन्य मरीज को अस्पताल लाना पड़ा। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता विनिता परमार ने बताया कि ग्लूकोज आदि लगाने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


वीरवार को गांव में सफाई करने के साथ ही कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि पानी उबालकर पीएं। उधर, विभाग के अधिशासी अभिंयता नरेश धीमान ने बताया कि भरली गांव में स्थापित पीने के पानी के तीनों टैंकों की सफाई करवाई गई है। उसमें ब्लीचिंग पाउडर मिलाया गया है। जबकि पानी के सैंपल भी भरकर जांच को भेजे गए हैं।

शिवा पंचायत से विद्या देवी, सुमेर चंद, रूप सिंह आदि ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत वार्ड सदस्य, सचिव को साथ लेकर भरली गांव का सर्वे किया जाएगा। आने वाली ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर भरली गांव को खुला शौचमुक्त गांव बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें