फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पभार ने निहालगढ़ को हराकर जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

विज्ञापन
सतौन में खेली जा रही कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ
विज्ञापन
-परशुराम सेवा समिति की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

-कबड्डी में दागेड़ा और अंडर-14 में हम पब्लिक हाई स्कूल रहा विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। परशुराम सेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबले करवाए गए, जिसमें विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में समाजसेवी गुरु दत्त चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पभार और निहालगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पभार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निहालगढ़ को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में दागेड़ा की टीम विजेता रही। अंडर-14 कबड्डी मुकाबले में हम पब्लिक हाई स्कूल की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमित चौधरी और ग्राम पंचायत के उपप्रधान दयाराम तोमर मौजूद रहे। इसके अलावा अजय शर्मा (डीपीई) और नरेश ठाकुर (पीटीआई) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देती हैं।

सतौन में खेली जा रही कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें