फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: परशुराम जयंती मेले को लेकर रेणुकाजी में तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्यापारियों को निशुल्क मिलेंगे प्लॉट, 17 अप्रैल को होगा आवंटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से 18 अप्रैल से आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव मेले को लेकर तीर्थ को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि पहली मर्तबा भगवान परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर 18 अप्रैल को ददाहू से लेकर रेणुकाजी तीर्थ तक भगवान परशुरामजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मेले में खेलकूद, सुंदर कांड पाठ, भगवान परशुराम महाकथा, रात्रि को भजन संध्या समेत महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। व्यापारियों को 17 अप्रैल को निशुल्क प्लॉट दिए जाएंगे। 19 अप्रैल को मंदिर परिसर में सुबह 9:00 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक विनय कुमार हवन यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान करेंगे। वॉलीबाल की विजेता टीम को 15,000 रुपये, उपविजेता टीम को 10,000 और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार सहित भगवान परशुराम अवार्ड से नवाजा जाएगा। वॉलीबाल स्पर्धा में करीब 20 टीमें भाग लेंगी। 20 अप्रैल को देवताओं की घर वापसी के साथ ही मेले का समापन किया जाएगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें