फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मई को ददाहू में होगा परशुराम जयंती समारोह आयोजित

Wed, 04 May 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (बिलासपुर)। रेणुका जी तीर्थ में भगवान परशु राम जयंती समारोह आठ मई को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। शोभायात्रा ददाहू तहसील के प्रांगण से शुरू होकर देर शाम रेणुका जी तीर्थ स्थल पहुंचेगी जहां देवताओं का विधिवत स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन



तहसीलदार संगड़ाह चेतन चौहान ने परशु राम जयंती समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ मई की रात्रि भजन संध्या में प्रेम चंद मंडली, नौ को प्रकाश भारती व जेपी शर्मा माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। नौ मई की सुबह अक्षय तृतीय के दिन मंदिर परिसर में हवन यज्ञ किया जाएगा जिसमें सीपीएस विनय कुमार भाग लेते हुए पूर्णाहुति डालेंगे। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम सेवादल के लोग अपनी विशेष सेवाओं के साथ-साथ भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत करेंगे।

 परशुराम सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने परशुराम जयंती समारोह को और आकर्षक बनाने के लिए 5100 रुपये की राशि रेणुका विकास बोर्ड को भेंट की है। इसके लिए बोर्ड के पदाधिकारियों ने सेवादल का आभार जताया है। बैठक में सीअीओ रविंद गुप्ता, एसएमओ रेणुका देवानंद गुलेरिया, आरओ लायक राम, जय पाल सिंह, रमेश कुमार, कुलभूषण गोयल, शकुंतला देवी, पंकज गर्ग, नीलम अग्रवाल, इंद्र सिंह, इंद्र प्रकाश गोयल, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुल्तान सिंह, अभिषेक ठाकुर, रणदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें