फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर पांवटा, पुरुवाला, माजरा थानों में ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संविधान दिवस पर पांवटा साहिब, माजरा, पुरुवाला और शिलाई थाना के पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने शपथ ली। 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकार किया गया। हर वर्ष इसी दिन को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दौरान सरकारी कार्यालयों पुलिस थाना, पुलिस चौकी अज्ञैर अदालत परिसरों में भारतीय संविधान को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई। विभाग के पुलिस स्थानीय समस्त अधिकारियों और पुलिस जवानों ने भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने, पंथ निरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्त, विश्वास और धर्म व उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने कहा कि वीरवार को संविधान दिवस पर शपथ ली गई। संविधान से देश, समाज और राष्ट्र की उन्नति होती है। इस दौरान सभी पुलिस जवानों से शपथ का अनुपालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें