फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शालिग्राम और तुलसी माता की शादी में खूब झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
ददाहू में तुलसी विवाह के दौरान भगवान शालिग्राम का स्वागत करते वधु पक्ष के लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। आरोग्य सेवा समिति की महिला विंग ने बुधवार को ददाहू में तुलसी विवाह की रस्म को निभाया। क्षेत्र में पहली मर्तबा हुए इस आयोजन से महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। वर पक्ष के लोग भगवान शालिग्राम की बारात में झूमते दिखाई दिए। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

सबसे पहले वर पक्ष की ओर से भगवान शालिग्राम की बारात बैंड बाजों के साथ ददाहू के अपर बाजार स्थित शिव मंदिर से निकाली गई, जो कि तुलसी माता के घर ददाहू के सतीबाग स्थित गोसदन में पहुंची जहां वधू पक्ष की ओर से भगवान शालिग्राम का भव्य स्वागत करके उनको शाही पंडाल तक पहुंचाया गया जहां विधिवत भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह रचाया गया।
बारातियों के लिए बाकायदा नाश्ते और भोजन की व्यवस्था वधू पक्ष की ओर से की गई थी। वधू पक्ष की ओर से ददाहू पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी, सुजाता अग्रवाल, मीना अग्रवाल और सुनेना गर्ग ने कन्यादान की रस्म अदा की। बाद में तुलसी माता की विदाई की गई जिसमें वर पक्ष की ओर से पंडित खेम चंद, ददाहू पंचायत के उपप्रधान पंकज गर्ग, हरीश गर्ग, नीरज चावला, राजकुमार, पियुष गोयल आदि तुलसी माता को अपने साथ लेकर आए। शादी-उत्सव की तरह मनाए गए इस समारोह में क्षेत्र के सभी लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें