फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ब्रीडिंग सीजन में घोंसलों से गिरे पक्षियों के बच्चों को बचाएंगे बच्चे

विज्ञापन
नाहन के रानीताल में पक्षियों के बच्चों को बचाने के मकसद से बैठक के दौरान पैंथर्स क्लब के नन्हें
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उम्मीद फाउंडेशन और पैंथर्स क्लब नाहन की ओर से ब्रीडिंग सीजन में घोंसलों से गिरे पक्षियों के बच्चों को बचाने और पालने के मकसद से रानीताल में बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य ब्रीडिंग सीजन के दौरान घोंसलों से गिरे पक्षियों के बच्चों को बचाना और उनका पालन-पोषण करना रहा। कार्यक्रम का संचालन उम्मीद फाउंडेशन के मार्गदर्शन में किया गया और इसमें पैंथर्स क्लब के 12 युवा सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक में युवा प्रतिभागियों अलीजा अंसारी, अलीशा अंसारी, अलीना अंसारी, देवांशी पाठे, ईशानवी तोमर, आर्या गुप्ता, अथर्व कौशल, अमय गुप्ता, मोहम्मद अयान, मनस्वी और स्वास्तिका वर्मा ने गिरे हुए या घायल पक्षियों को सुरक्षित रूप से बचाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया और उनकी देखभाल के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए, जब तक कि वे उड़ने योग्य न हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी बच्चों ने एक प्रण लिया कि जिसे भी कहीं घोंसले से गिरा पक्षी का बच्चा या कोई घायल पक्षी मिलेगा, वह उसे बचाने और उड़ने योग्य होने तक पालने की जिम्मेदारी उठाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि समुदाय में किसी को भी यदि ऐसा कोई पक्षी मिलता है, तो पैंथर्स क्लब उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन के निदेशक जावेद उल्फत उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों की समर्पण भावना और करुणा की सराहना की।
बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें