फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विनीता चौहान बनीं शिलाई पंचायत समिति चेयरमैन, बालक राम वाइस चेयरमैन पद की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विकास खंड समिति शिलाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
-एसडीएम जसपाल कपूर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, बीडीसी सदस्यों ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

-क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई पंचायत समिति को नया नेतृत्व मिल गया है। सोमवार को संपन्न चुनाव प्रक्रिया में विनीता चौहान को सर्वसम्मति से पंचायत समिति का चेयरमैन और बालक राम को वाइस चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित किया गया। दोनों पदों पर एकमात्र नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना गया। चुनाव के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम जसपाल कपूर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रवि जोशी सहित पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले पंचायत समिति के सभी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण करने वालों में राकेश कुमार, मनोज कुमार, विद्या देवी, रविंद्र सिंह, रोहित, बालक राम, वीरेंद्र सिंह, विनीता देवी, बबली, रितेश, कुसुम देवी, प्रियंका, राधा और यशपाल सिंह शामिल रहे। एसडीएम जसपाल कपूर ने नवनिर्वाचित चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
नवनिर्वाचित चेयरमैन विनीता चौहान ने सभी सदस्यों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन किया जाएगा। पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन बालक राम ने भी सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंचायत समिति के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें