फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों ने ली शपथ

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन एसएफडीए हॉल में शपथ लेते पंचायत प्रधान। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन के अंतर्गत आने वाली 35 पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने शनिवार को शपथ दिलाई। एसएफडीए हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 35 प्रधानों और 35 उपप्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधानों से कहा कि वह मिलकर अपनी पंचायतों में अधिक से अधिक विकास करें और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी के साथ न्याय करें। साथ ही बिना किसी भेदभाव के सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को पहुंचाएं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों से बिना द्वेष भावना से कार्य करने की अपील की। साथ ही सभी पंचायत प्रधानों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
..............
ग्राम स्वराज्य का सपना साकार कर सकती हैं पंचायतें: डॉ. बिंदल
नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधानों को संबोधित करते हुए नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायतें ग्राम स्वराज्य का सपना साकार कर सकती हैं। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है और आज ही नव निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह का एक विशेष संयोग है।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि उन्हें आगामी पांच साल के अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ग्राम पंचायतों के चुनाव की ओर युवाओं का रुझान इसीलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि अब पंचायत प्रतिनिधि बनकर पंचायत में विकास करनेे की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ग्रामीण स्तर पर लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप शानदार कार्य कर रही हैं। डॉ. बिंदल ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे सब मिलकर जहां विकास को सुनिश्चित बनाएं वहीं प्रत्येक गांव को स्वच्छ, सुंदर और नशा मुक्त बनाने में अपनी भूमिका भी निभाएं।
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें