फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विकास खंड राजगढ़ में नामाकंन भरने के साथ चुनावी प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया वीरवार से नामांकन भरने के साथ प्रारंभ हो गई। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त सिरमौर ने विकास खंड की 34 पंचायतों के 178 मतदान केंद्रों का निर्धारण किया है। 15 मतदान केंद्र अति संवेदनशील व 46 संवेदनशील हैं, जबकि 117 सामान्य हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्र ग्राम पंचायत टिक्कर के पांच, दाहन के चार, थैना बसोतरी के दो तथा जदोल टपरोली के चार शामिल हैं। संवेदनशील मतदान केंद्र ग्राम पंचायत छोगटाली के पांच, दाहन के तीन, बोहल टालिया के तीन, शलाना के पांच, करगाणु के चार, शिलांजी के सात, थैना बसोतरी के तीन, शाया सनौरा के पांच, माटल बखोग के पांच, देवठी मझगांव का एक और टाली भुज्जल के पांच कुल 46 मतदान केंद्र शामिल हैं। शेष 117 मतदान केंद्र सामान्य हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाती है ताकि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें